देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है।
100 करोड़ क्लब में बॉलीवुड की शानदार एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि कमाई के मामले में हिंदी सिनेमा के 113 साल के इतिहास को पलट कर रख दिया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर वह कारनामा कर दिखाया है जो अब तक केवल साउथ की बड़ी पैन-इंडिया फिल्में ही कर पाई थीं। अभी तक भारत में पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने का गौरव ‘बाहुबली 2’, ‘KGF 2’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के पास था। लेकिन ‘धुरंधर 2’ के साथ अब बॉलीवुड ने भी इस क्लब में शान से एंट्री मारी है। रणवीर सिंह ने इस फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस के ‘किंग’ कहे जाने वाले शाहरुख खान और ‘एनिमल’ फेम रणबीर कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है।
ओपनिंग डे कलेक्शन सैकनिल्क के अनुसार
• पेड प्रीव्यू: ₹43 करोड़
• पहले दिन की कमाई: ₹102.55 करोड़
• कुल ओपनिंग कलेक्शन: ₹145.55 करोड़ (प्रीव्यू मिलाकर)
•
क्षेत्रीय भाषाओं में भी दिखाया दम
फिल्म को हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
• हिंदी: ₹99.10 करोड़ (81% ऑक्यूपेंसी के साथ)
• तेलुगु: ₹2.12 करोड़
• तमिल: ₹1.16 करोड़
• कन्नड़ और मलयालम: ₹17 लाख (लगभग)
क्या 1000 करोड़ के क्लब में होगी शामिल?
फिल्म के प्रति दर्शकों की दीवानगी का आलम यह है कि सुबह से लेकर रात तक के शोज हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म विशेषज्ञों का अनुमान है कि जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2’ आगे बढ़ रही है, यह अपने पहले लंबे वीकेंड में ही भारत में 300 से 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।