आज हम आपके सामने कुछ रोचक तथ्य और जानकारी से सबंधित लेख बता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल खबरों में यह जानकारी सामने आई है।
आइए जाने-
क्या आप जानते हैं…?? शुतुरमुर्ग एक ऐसा पक्षी है, जो उड़ नहीं सकता। यह पक्षियों की सबसे बड़ी जीवित प्रजातियों मे से है और किसी भी अन्य जीवित पक्षी प्रजाति की तुलना में मादा शुतुरमुर्ग सबसे बड़े अंडे देती है। आपको शायद ही ये पता होगा कि शुतुरमुर्ग की आंखें उसके दिमाग से भी बड़ी होती हैं।
क्या आप जानते हैं…? मधुमक्खियां कभी-कभी दूसरी मधुमक्खियों को ही डंक मार देती हैं? जी हां, यह हैरानी करने वाली बात तो है, लेकिन बिल्कुल सच है।
क्या आप जानते हैं…?? चिली में अटाकामा रेगिस्तान को धरती के सबसे पुराने रेगिस्तानों में से एक माना जाता है। यह सबसे सूखा भी है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यहां हजारों सालों से बारिश की एक बूंद तक नहीं पड़ी है। इस रेगिस्तान को मंगल ग्रह की सतह के समान माना जाता है।
क्या आप जानते हैं…?? कुत्तों को जानवरों में सबसे आज्ञाकारी और वफादार माना जाता है। ये बहुत जल्दी इंसानों की सिखाई बातों को समझ लेते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुत्ते लगभग 165 शब्दों की शब्दावली को पहचानना सीख सकते हैं, जिसमें अंग्रेजी के कई शब्द शामिल हैं।
क्या आप जानते हैं…?? पक्षियों को निगलने के लिए ग्रेविटी की जरूरत होती है।
क्या आप जानते हैं…?? स्विट्जरलैंड में दुनिया में सबसे अधिक चॉकलेट खाई जाती है। यहां हर व्यक्ति एक साल में 10 किलो के औसत से चॉकलेट खाता है।
क्या आप जानते हैं? जब आसमान की बिजली गिरती है तब तापमान 30,000 डिग्री तक हो सकता है।
क्या आप जानते हैं? ऑस्ट्रेलिया अकेला ऐसा महाद्वीप है जहां कोई भी एक्टिव ज्वालामुखी नहीं है।
क्या आप जानते हैं? दुनिया की सबसे लंबी स्ट्रीट टोरंटो की योंगे स्ट्रीट है। कनाडा स्थित यह स्ट्रीट 1,896 किमी लंबी है।
क्या आप जानते हैं…?? एक दिन में आप इतनी बार पलके झपकाते हैं कि वह आधे घंटे की आंखें बंद होने के बराबर होता है।
अस्वीकरण: यहां बताई गई जानकारियां रोचक तथ्यों के आधार पर है।