अल्मोड़ा: पेयजल योजना के संबंध में जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस अल्मोड़ा विमल कुमार के नेतृत्व में  ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पातालदेवी से आ रही पेयजल योजना के संबंध में जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस अल्मोड़ा विमल कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी अल्मोड़ा विनीत कुमार तोमर को ज्ञापन सौंपा  गया ।

सभी ग्राम पंचायत के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि  जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पातालदेवी से पेयजल योजना विभिन्न गाँवों के लिए स्वीकृत है। जिसमें ग्राम पंचायत तलाडबाडी, स्थाली, रेखोली, अथरबाड़ी शामिल है। वर्तमान में सभी ग्राम पंचायत के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। महोदय समस्त ग्राम पंचायत में निवास करने वाले लोगों का पारम्परिक व्यवसाय कृषि व पशुपालन है। पेयजल की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में न होने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी जीने के लिए कई कष्टों को सामना करना पड़ रहा है एवं उनके व्यवसाय में भी असर पड़ रहा है।

समस्त ग्राम वासी आजीवन आभारी रहेंगे

अतः महोदय से निवेदन है कि सभी ग्राम पंचायत वासियों की तरफ से विनम्र निवेदन है कि उक्त पेयजल योजना के लिए सम्बंधित विभागों को आदेशित कर जल्द पेयजल योजना का कार्य प्रारंभ कराने की कृपा करें समस्त ग्राम वासी आजीवन आभारी रहेंगे।

ज्ञापन देने वालों में मौजूद रहे

ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस अल्मोड़ा विमल कुमार, हरीश लटवाल,हिमांशु लटवाल,ग्राम प्रधान मुकेश कुमार,ग्राम प्रधान नन्द किशोर आर्या,रोहित कुमार,कमल ऐरी,हेम आर्या उपस्थित रहे।