नशा मुक्त भारत बनाना है,यह संकल्प हमारा है,
नशे को दुर भगाना है, आज हमने यह ठाना है,
युवाओं को जागरूक करना है क्योंकि यह सपना हमारा है, आज हमने देखा नशा मुक्त भारत का सपना, क्योंकि नशे से पास आता है बिमारी का खतरा, युवाओं को हमने जगाना है, क्योंकि नशा मुक्त भारत हमने बनाना है,
सब का था यही सपना कि नशा मुक्त हो भारत अपना, जागो जागो अरे अब तो जागो, नशे से कुछ नहीं बस मौत को दावत मिलती है, आज ही त्यागो नशे की लत क्योंकि नशा ही आज की पीढ़ी का सबसे बड़ा दुश्मन है,
आओ आज हम यह संकल्प लें, नशा मुक्त भारत बनाएंगे, नशे को दुर भगाएंगे और एक अच्छे भारत का निर्माण कर दिखाएंगे, सबका सपना साकार होगा क्योंकि नशा मुक्त भारत का निर्माण होगा।
– खुशनुमा परवीन