जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु की जा रही वाहन चैकिंग के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
नशे में वाहन चला रहा था चालक-
थाना द्वाराहाट के थाना द्वाराहाट के उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार देवरानी द्वारा दिनाँक 21/03/2022 को द्वाराहाट थानाक्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग वैगनार कार संख्या यूए 06 एसी 1678 को रोककर चैक किये जाने पर चालक हरीश चन्द्र पुत्र आर टम्टा निवासी-काली खोली तल्ला खोला द्वाराहाट को शराब के नशे में चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया।