एसएसपी अल्मोड़ा डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर आगामी विधान सभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने व थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एवं आभ्यासिक अपराधियों के विरुद्ध तथा आचार संहिता के दौरान शांति भंग करने वालों के विरूद्ध अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।
02 व्यक्तियों के विरुद्ध की कार्यवाही-
थाना द्वाराहाट क्षेत्र में लम्बे समय से अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 02 व्यक्तियों के विरुद्ध थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु गुंडा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही कर जिला बदर करने हेतु जिलाधिकारी अल्मोड़ा को रिपोर्ट प्रेषित की गयी।