देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आइसलैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप के झटकों से खतरा
कुछ घंटों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां एक के बाद एक 14 घंटे के भीतर 800 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये झटके शुक्रवार को देश के दक्षिण-पश्चिमी रेक्जेन्स प्रायद्वीप में महसूस किए गए। इसके बाद यहां तुरंत आपातकाल की घोषणा की गई। इस भूकंप के बाद बड़े ज्वालामुखी विस्फोट का भी खतरा मंडराने लगा है। साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में पहले से ज्यादा भीषण भूकंप आने का भी खतरा है।