देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
भूकंप के झटके
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र नेपाल था। इस भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटके नेपाल के बागमती प्रांत में महसूस किए गए। जो तड़के करीब 2.35 बजे महसूस किए गए। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।