उत्तराखंड: यहां भूकंप के तेज झटकों से फिर डोली धरती, इतनी रहीं तीव्रता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप के झटके उत्तरकाशी में महसूस किए गए हैं।

भूकंप के झटके

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में भूकंप महसूस किया गया है। खबर के मुताबिक आज सुबह करीब 3 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई है। किसी हानि की सूचना नहीं है। इससे पहले उत्तरकाशी में मंगलवार को भी भूकंप आया था। मंगलवार दोपहर दो बजकर 52 मिनट पर राजधानी देहरादून समेत, श्रीनगर, उत्तरकाशी, टिहरी व पूरे कुमाऊं मंडल में भूकंप के तेज झटकें महसूस किए गए थे।