देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए है। आज शुक्रवार को नेपाल, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप के झटके
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यहां करीब 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र नेपाल में था।
दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके
दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। रियेक्ट स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। केंद्र नेपाल था। इसके झटके उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस हुए। जिसमे उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में भी हल्के रूप में महसूस किए गए। भूकंप की गहराई धरती की सतह से 20 किलोमीटर नीचे थी।