देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज कुछ देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
भूकंप के झटके
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल सहित तीन देशों में आज मंगलवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल और चीन में भूकंप के तेज झटकों से धरती हिली है। नेपाल में इसकी तीव्रता 6.5 मापी गई है। चीन में ये 6.9 रही है। नेपाल के लोबुचे से 84 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किमी थी। नेपाल में भूकंप आया। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 रही। बिहार, दिल्ली, सिक्किम, असम और नॉर्थ बंगाल सहित भारत के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। तिब्बत नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसमें दोनों देशों की सीमा से लगे इलाकों में सुबह छह बजकर 35 मिनट पर आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.1 रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूएसजीएस भूकंप के मुताबिक, भूकंप का केंद्र लोबुचे से 93 किमी उत्तर पूर्व में था। कोई जनहानि की खबर नहीं है। उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आई है।