उत्तराखंड और असम में महसूस हुए भूकंप के झटके, पिथौरागढ़ व नागांव में इतनी मापी गई तीव्रता

​उत्तराखंड: उत्तराखंड और असम में गुरुवार देर रात और शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि दोनों ही राज्यों से अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप के झटके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई, जबकि असम के नागांव में 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। NCS की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 नवंबर को रात 12 बजकर 27 मिनट पर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इसकी भौगोलिक स्थिति 30.024° उत्तरी अक्षांश और 80.294° पूर्वी देशांतर पर दर्ज की गई है। इसके कुछ ही घंटों बाद पूर्वोत्तर राज्य असम में भी धरती कांपी। NCS के अनुसार, 13 नवंबर की सुबह 4 बजकर 13 मिनट पर असम के नागांव में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से 30 किलोमीटर की गहराई में था, जो 26.427° उत्तरी अक्षांश और 92.582° पूर्वी देशांतर पर मापा गया।

​