देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। स्पेसएक्स के राॅकेट की मेगा लांचिंग हो गई है।
इतने बजे हुआ लांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में SpaceX ने स्टारशिप की नवीनतम परीक्षण उड़ान का शुभारंभ किया है।टेक्सास के बोका चिका में स्पेसएक्स की स्टारबेस सुविधा से लॉन्च किया गया। यह उड़ान रविवार सुबह 8:25 बजे ईटी (सुबह 7:25 बजे सीटी) पर शुरू हुई। लगभग 400 फुट (121 मीटर) लंबे स्टारशिप को सूर्योदय के समय मैक्सिको की सीमा के निकट टेक्सास के दक्षिणी सिरे से प्रक्षेपित किया गया। SpaceX एलन मस्क की कंपनी है।
मिलेगी यह मदद
रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि यह रॉकेट प्रणाली अब तक की सबसे शक्तिशाली है, और इसका उद्देश्य भविष्य में मानवों को चंद्रमा और मंगल ग्रह पर ले जाने में मदद करना है।