देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई।
16 नक्सली मारे गए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें 16 नक्सली मारे गए हैं। वहीं दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। जिनको अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल क्षेत्र के जंगल में ये अभियान चलाया जा रहा था। जिसमे रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) इस अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। बताया कि नक्सलियों की सूचना मिली। जिस पर शुक्रवार को डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान के लिए रवाना हुए थे। वहीं आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हुई। जो जारी है। मुठभेड़ स्थल व आस-पास क्षेत्रों की सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मुठभेड़ में 16 नक्सली मार गिराए गए हैं। वहीं सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।