देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र ने 89 साल की उम्र में सोमवार दोपहर को अपने घर पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, बीते दिनों 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर उनका इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में किया गया। जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर ने भी एक पोस्ट शेयर कर धर्मेंद्र के निधन को कन्फर्म किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि एक एरा का अंत हो गया है।
शानदार फिल्म करियर
बॉलीवुड के महान अभिनेता और ‘ही-मैन’ के नाम से प्रसिद्ध धर्मेंद्र ने 1960 के दशक में बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह 65 साल एक्टिंग में एक्टिव रहे। उन्होंने कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। उन्होंने शोले (1975), चुपके-चुपके (1975), सीता और गीता (1972), धरमवीर (1977), फूल और पत्थर (1966), जुगनू (1973) यादों की बारात (1973) जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया हैं। उन्होंने पद्म भूषण समेत कई अचीवमेंट्स अपने नाम किए।
बॉलीवुड का ‘ही-मैन’
धर्मेंद्र को बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ कहा जाता था। उन्हें यह खिताब 1966 में आई फिल्म ‘फूल और पत्थर’ से मिला। इस फिल्म में धर्मेंद्र का एक सीन बहुत चर्चित हुआ, जिसमें उन्होंने शर्ट उतारी। शर्टलेस तस्वीरों ने उन्हें नई पहचान दिलाई और उन्हें एक्शन हीरो के रूप में स्थापित किया। उनकी मजबूत और मस्क्युलर बॉडी ने उनके ‘ही-मैन’ अवतार को और मजबूत किया। फिल्म के बाद उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी और मीडिया ने उन्हें यह नाम दिया। उनकी एक्शन फिल्मों और फिटनेस को देखकर उन्हें अपने दौर का बेस्ट एक्शन हीरो कहा जाने लगा। धीरे-धीरे हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया में ‘ही-मैन’ नाम उनके लिए स्थायी रूप से इस्तेमाल होने लगा।