देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। 24 अक्टूबर को देशभर में दशहरा पर्व मनाया है। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई।
राम मंदिर के निर्माण में कुछ ही दिन शेष बचे- पीएम नरेन्द्र मोदी
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 पहुंचे, जहां वह रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि पर बन रहा मंदिर सदियों की प्रतीक्षा के बाद हम भारतीयों के धैर्य को मिली विजय का प्रतीक है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा, “राम मंदिर के निर्माण में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। जल्द ही राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति विराजमान होगी। आज हमें सौभाग्य मिला है कि हम भगवान राम का भव्यतम मंदिर बनता देख पा रहे हैं। अयोध्या की अगली रामनवमी पर रामलला के मंदिर में गूंजने वाला हर स्वर, पूरे विश्व को हर्षित करने वाला होगा।”