अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का सोशल मीडिया पर वायरल‌ हुआ फर्जी विडियो, बताया डरावना और खतरनाक, नियमों को लेकर सरकार ने जारी की एडवाइजरी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल‌ हो रहा है।

फर्जी विडियो वायरल

जिसके बाद से वह चर्चाओं में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार, पांच नवंबर को रश्मिका का एक डीपफेक वीडियो ऑनलाइन सामने आया। इस फेक वीडियो में रश्मिका के चेहरे वाली महिला को डीप नेक वाले ड्रेस पहने हुए लिफ्ट में चढ़ते देखा गया था। जिसके बाद यह काफी वायरल हुआ।

अभिनेत्री ने कहीं यह बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने कहा कि मुझे बहुत दुख हो रहा है कि मुझे ऑनलाइन फैलाए जा रहे मेरे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कुछ न केवल मेरे लिए बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही कहा कि मेरे शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करती हूं जो कि मेरे स्पोर्ट सिस्टम है, लेकिन मेरे साथ ऐसा स्कूल या कॉलेज में पढ़ने के दौरान होता तो मैं सोच भी नहीं सकती कि इससे कैसे निपटती।

इतने साल की सजा

केंद्र सरकार ने DeepFake मसले पर आईटी मंत्रालय की तरफ से एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम 2000 के 66 डी सहित मौजूदा नियमों का हवाला दिया गया है। इसमें कंप्यूटर का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी करने पर 3 साल तक की कैद की सजा और 1 लाख रुपए तक जुर्माना लगाया गया है। दरअसल बीते 6 नवंबर को साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ की एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई मशहूर हस्तियों ने इस पर कार्रवाई की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। अब आईटी मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर दी है।