02 फरवरी: आज से फाल्गुन माह की शुरुआत, पर्वों, भक्ति और दान-पुण्य का महीना, जानें महत्व

आज 02 फरवरी 2026 है। आज से फाल्गुन माह की शुरुआत हो रही है। हिंदू पंचांग में हर महीने का अपना अलग महत्व होता है, लेकिन फाल्गुन मास को विशेष रूप से पर्वों, भक्ति और दान-पुण्य का महीना माना जाता है। यह साल का अंतिम यानी 12वां महीना होता है।

फाल्गुन मास की शुरुआत

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में फाल्गुन मास की शुरुआत 2 फरवरी से होगी और यह 3 मार्च 2026 तक चलेगा। इस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में होते हैं जिस कारण इस महीने का नाम फाल्गुन कहा जाता है। मान्यता है कि इस महीने में दान करने से अक्षय पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

खास होता है महत्व

यह महीना प्रकृति में बदलाव का संकेत भी देता है। सर्दी कम होने लगती है और वसंत ऋतु का आगमन होता है। धार्मिक दृष्टि से यह समय आत्मिक शुद्धि, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस माह में आने वाले त्योहार होली, महाशिवरात्रि बहुत खास माने गए हैं। फाल्गुन महीने का आरंभ 2 फरवरी से शुरू हो रहा है और 3 मार्च को होली के साथ इसका समापन होगा।