20 फरवरी: राष्ट्रीय पालतू पशु प्रेम दिवस आज, जानवरों के प्रति हमारे प्यार, स्नेह और उनके साथ के खास बंधन का जश्न मनाने का दिन

आज 20 फरवरी 2026 है। आज राष्ट्रीय पालतू पशु प्रेम दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय पालतू पशु प्रेम दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है।

खास है महत्व

यह दिवस पालतू जानवरों के प्रति हमारे प्यार, स्नेह और उनके साथ के खास बंधन का जश्न मनाने का दिन है। यह दिन अपने पालतू जानवरों को अतिरिक्त लाड़-प्यार करने, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए समर्पित है। इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य पालतू जानवरों को अतिरिक्त समय देकर, उन्हें विशेष महसूस कराकर प्यार जताना है। यह दिन पशु कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाने, आश्रय स्थलों में पालतू जानवरों को गोद लेने (Adopt), और जिम्मेदार पालतू पशुपालन को प्रोत्साहित करने का अवसर है। इस मौके पर अपने पालतू जानवरों को कुछ खास ट्रीट या उपहार दें। साथ ही उन्हें घुमाने ले जाएं या उनके साथ खेलें। उनकी अच्छी तरह से मालिश करें या संवारें। साथ ही पशु चिकित्सक के पास चेकअप के लिए ले जाएं।