26 फरवरी: राष्ट्रीय आदर्श दिवस आज, सकारात्मक व्यवहार, ईमानदारी व अच्छी आदतों के माध्यम से दूसरों के लिए प्रेरणादायक मिसाल बनाना खास उद्देश्य

आज 26 फरवरी 2026 है। आज राष्ट्रीय आदर्श दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय आदर्श दिवस, जिसे ‘नेशनल सेट ए गुड एग्जांपल डे’ के रूप में भी जाना जाता है, प्रतिवर्ष 26 फरवरी को मनाया जाता है। 

खास है महत्व

इसका उद्देश्य सकारात्मक व्यवहार, ईमानदारी और अच्छी आदतों के माध्यम से दूसरों के लिए प्रेरणादायक मिसाल कायम करना है, जो व्यक्तिगत और सामुदायिक विकास में सहायक हो। साथ ही बेहतर आचरण, सकारात्मकता और जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है। यह दिन छोटे-छोटे सकारात्मक कार्यों द्वारा समाज में सुधार लाने और दूसरों को प्रेरित करने पर केंद्रित है। लोग इस दिन दूसरों के प्रति दयालुता दिखाकर, जिम्मेदार नागरिक बनकर या सकारात्मक कार्य साझा करके इसे मनाते हैं।