आज 03 फरवरी 2026 है। आज ही के दिन 03 फरवरी को 1925 को भारत ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की थी।
जानें इसका इतिहास
इसके साथ भारत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। 1928 में साइमन आयोग के आगमन के साथ यह दिन इतिहास में और भी गहराई से दर्ज हो गया। यह ऐतिहासिक ट्रेन बॉम्बे (अब मुंबई) के विक्टोरिया टर्मिनस और कुर्ला हार्बर के बीच 16 किलोमीटर की दूरी के लिए चलाई गई थी। तब तत्कालीन मुंबई के गवर्नर सर लेस्ली विल्सन ने इसे हरी झंडी दिखाई थी। इसे ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे (GIPR) द्वारा 1500 वोल्ट डीसी (DC) पर संचालित किया गया था। यह भारत और एशिया की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन थी, जिसने भाप के इंजनों से विद्युत ऊर्जा की ओर परिवर्तन का संकेत दिया। बाद में इस सेवा को नासिक के इगतपुरी और पुणे तक बढ़ाया गया।