आज 07 फरवरी 2026 है। आज यशोदा जयंती है। यशोदा जयंती के दिन विधि-विधान से माता यशोदा और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। यशोदा जयंती का व्रत रखने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन कृष्ण षष्ठी तिथि की शुरुआत 7 फरवरी को रात 01 बजकर 18 मिनट पर हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 8 फरवरी को रात 02 बजकर 54 मिनट पर होगा. सनतान धर्म में उदयातिथि मानी जाती है। ऐसे में उदयातिथि के नियम के अनुसार, साल 2026 में यशोदा जयंती 7 फरवरी को मनाई जाएगी।
जानें पूजन विधि
यशोदा जयंती पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहने। इसके बाद माता यशोदा के व्रत का संकल्प लें। फिर घर के मंदिर या पवित्र स्थान पर चौकी लगाकर उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं। उस पर माता यशोदा के साथ बाल श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र रखें। फिर यशोदा माता और भगवान श्री कृष्ण की पूजा के अनुष्ठान करें। यशोदा जयंती की कथा ध्यानपूर्वक सुनें और माता यशोदा और लड्डू गोपाल की आरती करें।