फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड बैलोन डी’ओर, पुरुषों और महिलाओं के शॉर्टलिस्ट की आधिकारिक घोषणा, देखें नाम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए है। फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड बैलोन डी ओर से जुड़ी अपडेट है।

प्रतिष्ठित अवॉर्ड बैलोन डी ओर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 के बैलोन डी ओर के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनों की शॉर्टलिस्ट की आधिकारिक घोषणा की गई है। फ्रांस फुटबॉल इस अवॉर्ड को देते है। इसमें बेस्ट महिला और पुरुष फुटबॉलर के साथ कई और अवॉर्ड दिए जाते हैं। जिसमें बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट यंग प्लेयर, बेस्ट क्लब और बेस्ट कोच शामिल हैं। वहीं लगातार दूसरे साल मेसी और रोनाल्डो में किसी को भी नॉमिनेट नहीं किया गया है।

यह नाम शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 पुरुष नामांकितों में स्पेन के लामिन यमाल, फ्रांसीसी फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बेले, इंग्लैंड के स्टार हैरी केन, जूड बेलिंगहैम, डेक्लान राइस, कोल पामर और स्कॉटलैंड के स्कॉट मैकटोमिने शामिल हैं। फ्रांस के काइलियन एम्बाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड है। 9 खिलाड़ी चैंपियंस लीग की विजेता पीएसजी के हैं। डेम्बेले के अलावा जियानलुइगी डोनारुम्मा, डिजायर डू, अचरफ हकीमी, खिवचा क्वारत्सखेलिया, नूनो मेंडेस, जोआओ नेव्स, फैबियन रुइज और वितिन्हा शामिल हैं।