Forbes’ World Billionaires list 2024: सबसे अमीर भारतीय महिला बनीं सावित्री जिंदल, जाने

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। 2024 के लिए ‘फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर लिस्ट’ जारी हुई। जो बीते बुधवार को जारी हुई।

भारत की सबसे अमीर महिलाएं

इस लिस्ट’ में 954 अरब डॉलर की सामूहिक संपत्ति वाले 200 भारतीयों को शामिल किया गया है। जिसमें भारत की सबसे अमीर महिलाओं में सबसे ऊपर सावित्री जिंदल का नाम है। जो जिंदल समूह का विशाल कारोबार संभाल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 35.5 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ सावित्री जिंदल अब सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं उनकी नेट वर्थ 8.5 बिलियन डॉलर है। वहीं हैवेल्स इंडिया के एमडी अनिल गुप्ता की मां विनोद गुप्ता भारत की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं। उनकी नेट वर्थ 4.3 बिलियन डॉलर के आसपास है। फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार चौथी सबसे अमीर भारतीय महिला रेणुका जगतियानी हैं। वह लैंडमार्क ग्रुप की चेयरपर्सन और सीईओ हैं। उनकी नेट वर्थ 4.8 बिलियन डॉलर की है. गोदरेज परिवार की स्मिता कृष्णा गोदरेज भारत की पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं। उनकी नेट वर्थ 3.8 बिलियन डॉलर है।

मुकेश अंबानी शीर्ष 10 में आए

रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं भारतीय अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी 116 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष पर है। ‘फो‌र्ब्स’ की दुनिया के अरबपतियों की सूची में अंबानी शीर्ष 10 में आ गए हैं। वह दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इसके बाद गौतम अडानी 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।