आज 27 अगस्त 2025 है। आज गणेश चतुर्थी है। गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में हर साल बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व 10 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना से होती है। माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र गणपति के जन्मदिवस के मौके पर 10 दिनों का उत्सव मनाया जाता है।
गणेश चतुर्थी
पूरे देश में गणेशोत्सव मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में गणपति जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं। 10 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना की जाएगी और आखिरी दिन यानी अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन होगा। गणपति बप्पा की पूजा से बुद्धि, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है जो गणेश उत्सव में बप्पा की सच्चे मन से आराधना करता है उसका बेड़ा पार हो जाता है। गणपति की उपासना से सारे सकंट खत्म हो जाते हैं। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाती है।
देखें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह कीचतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 27 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को शुरू होगा और इसी दिन गणेश स्थापना की जाएगी। गणेश जी की स्थापना का सबसे शुभ समय मध्याह्न होता है, क्योंकि माना जाता है कि इसी समय भगवान गणेश का जन्म हुआ था। 27 अगस्त 2025 को मध्याह्न काल में गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक रहेगा।