उत्तराखंड के गरमपानी में उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के तट पर स्थित हनुमान मंदिर है। इस मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को आते हैं।
विदेशी परिवार का पंहुचा दल
वहीं एक विदेशी परिवार भी यही हनुमान मंदिर पंहुचा। कसार देवी (अल्मोड़ा) से पहुंचे विदेशी परिवार ने भी काफी देर तक भजन कीर्तन कर भगवान राम का नाम जपा। शांत वातावरण में ध्यान लगाया। विदेशी श्रद्धालुओं को मंदिर का शांत वातावरण बेहद पसंद आया। कार्यक्रम में समीपवर्ती डोबा, मझेडा़, दोपांखी, खैरना, छड़ा, लोहाली आदि गांवों से भी सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। विदेशी परिवार की भगवान राम के प्रति आस्था देखकर लोग अभिभूत हो गए।
आज भंडारे का आयोजन
यहां गरमपानी स्थित उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के तट पर हनुमान मंदिर में शुक्रवार को धर्माचार्य नितेश उप्रेती ने यजमान मनीष तिवारी व ज्योति तिवारी से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश हुआ। आज शनिवार को पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा।