गरमपानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के पाडली के पास देर रात 2 बजे हरिद्वार से अल्मोड़ा की तरफ जा रहा एक वाहन शिप्रा नदी के 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
चालक की मौत-
बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होकर वाहन खाई में जा गिरा। वाहन के गिरने की आवाज सुन लोगो ने इसकी सूचना खैरना चौकी को दी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कम्बोज तथा प्रयाग जोशी, राजेन्द्र गोस्वामी मौके पर पहुँचे। वही काफी मुश्किलों के बाद सभी लोग गहरी खाई पहुँचे, जिसमे गम्मीर रूप से घायल चालक तनवीर सैनी पुत्र अनूप सैनी पता कनखल हरिद्वार को बमुश्किल मुख्य मार्ग तक लाया गया, जिसके बाद 108 जे माध्यम से घायल को हॉस्पिटल पहुचाया गया, जहाँ तनवीर सैनी को डॉ ने मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों को दी सूचना-
वही हादसे के बाद चौकी इंचाई ने बताया कि देर रात 2 बजे हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुँचा गया तथा घायल को खैरना समुदियाक स्वस्थ केन्द्र पहुचाया गया, वही चालक की मृत होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दे दी गई थी, जिसमे आज शव का पंचनामा भर कर नैनीताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।