उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव होने वाले है। इस बीच कांग्रेस ने गौरव चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
गौरव चौधरी को ओबीसी विभाग का बनाया अध्यक्ष
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने त्रिपुरा और उत्तराखंड के लिए ओबीसी विभाग के अध्यक्ष की नियुक्ति की है। जिसमें उत्तराखंड में ओबीसी विभाग का प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी को नियुक्त किया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से यह जानकारी दी गई है। इसके अलावा त्रिपुरा में ओबीसी विभाग का प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन देवनाथ को बनाया गया है। एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से पत्र जारी किया गया है।