देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज की रात बेहद खास होने वाली है। आज बुधवार 11 जून 2025 की रात कुछ खास घटना होगी।
होगा बेहद खास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज आसमान में साल की सबसे रहस्यमयी और खूबसूरत खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। आज पूर्णिमा के दिन रात में स्ट्रॉबेरी मून दिखेगा। इस साल यह एक माइक्रो मून भी होगा, जो पृथ्वी से थोड़ा अधिक दूर होने के कारण सामान्य से थोड़ा छोटा और धुंधला भी दिखाई देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार का स्ट्रॉबेरी मून बहुत खास होगा। जो सिर्फ नाम या रंग की वजह से नहीं, बल्कि इसके ‘माइक्रो मून’ और ‘मेजर लूनर स्टैंडस्टिल’ की वजह से बेहद खास होगा।
इस समय दिखेगा यह नजारा
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष चंद्रमा पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी पर होगा। जिसके वजह से यह सामान्य से छोटा और नीचा दिखेगा। यह स्थिति हर 18.6 साल में एक बार आती है। जिसके बाद अब अगली बार ऐसा चांद 2043 में ही नजर आएगा।यह आपके लिए एक दुर्लभ अनुभव हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस घटना के कारण चंद्रमा की रोशनी में एक सुनहरी, गर्म चमक देखने को मिल सकती है। भारत में स्ट्रॉबेरी मून को 11 जून की शाम सूर्यास्त के बाद दक्षिण-पूर्व दिशा में देखा जा सकता है। जिसमे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में यह दृश्य रात 7 बजे के बाद दिखाई दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्ट्रॉबेरी मून 11 जून, 2025 को सुबह 03.44 बजे (अमेरिका के समयानुसार) नजर आएगा और भारत में 1:15 बजे से नजर आने लगेगा।