अच्छी खबर: रेलवे भर्ती की आयु सीमा में बदलाव, मिली इतने साल की छूट, आज से करें आवेदन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय रेलवे ने 5,696 सहायक लोको पायलटों (एएलपी) की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है‌। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज 31 जनवरी से ऑनलाइन शुरू होगी। वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी 2024 है।

आयु सीमा में 3 साल की छूट का ऐलान

इस बार इस प्रक्रिया के लिए आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई है। इस ऐलान के बाद अधिकतम आयु सीमा 33 साल हो गई है। मतलब अब 33 साल से कम वाले कैंडिडेट्स भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले उम्र सीमा 30 वर्ष थी। जो अब बढ़ गई है।