ITI पास युवाओं के लिए खुशखबरी, यहां निकली है बंपर पदों पर भर्ती

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। आईआरईएल लिमिटेड में भर्ती निकली है। यह आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईआरईएल ने ट्रेड्समैन ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। आईआरईएल भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 67 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार को फिटर/इलेक्ट्रीशियन में आईटीआई/एनएसी उत्तीर्ण होना चाहिए। आईआरईएल भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट / ट्रेड टेस्ट और साइकोमेट्रिक टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

देखें आवेदन की अंतिम तिथि

इन पदों के लिए उम्मीदवार 15 मार्च तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट www.irel.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।