Good News: कूनो नेशनल पार्क में बढ़ा चीतों का कुनबा, मादा चीता गामिनी ने दिया 05 शावकों को जन्म

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है।

05 शावकों का जन्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी है और साथ ही सोशल मीडिया पर शावकों की तस्वीर भी शेयर की है। साथ ही बताया कि अब चीता की कुल संख्या 26 हो गई है जिनमें कूनो नेशनल पार्क के शावक भी शामिल हैं।

वन विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि

दरअसल भारत में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से 20 चीते लाए गए थे जिनमें से कुछ की मौत होने की भी खबर सामने आई थी। ऐसे में शावकों का जन्म वन विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है।