देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल का निधन हो गया है।
दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र ने इस दुनिया को अलविदा दिया है। 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। हालांकि धर्मेंद्र के परिवार ने उनके निधन की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, बीते दिनों 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर उनका इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हो रहा है, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर ने भी एक पोस्ट शेयर कर धर्मेंद्र के निधन को कन्फर्म किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि एक एरा का अंत हो गया है।
शानदार फिल्म करियर
दरअसल धर्मेंद्र ने 1960 के दशक में बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह 65 साल एक्टिंग में एक्टिव रहे। उन्होंने कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। उन्होंने शोले (1975), चुपके-चुपके (1975), सीता और गीता (1972), धरमवीर (1977), फूल और पत्थर (1966), जुगनू (1973) यादों की बारात (1973) जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया हैं।