अलविदा रतन टाटा: 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा, शोक में डूबा टाटानगर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को वे स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। उम्र से जुड़ी बीमारी के बाद वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। बुधवार को उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली।

टाटा को इंटरनेशनल ब्रांड बनाया

रिपोर्ट्स के मुताबिक रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को नवल और सूनू टाटा के घर हुआ था। उनके पिता नवल टाटा एक सफल उद्योगपति थे। वे साल 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे। इस दौरान उन्होंने बिजनेस सेक्टर में कई कीर्तिमान स्थापित किए और देश के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में से एक टाटा समूह को बुलंदियों तक पहुंचाया। जिसमें उन्होंने उन्होंने टाटा को इंटरनेशनल ब्रांड बना दिया। रतन टाटा अपनी सादगी और सरल स्वभाव की वजह से जाने जाते थे। उदारीकरण के दौर के बाद टाटा समूह आज जिस ऊंचाइयों पर है, उसे यहां तक पहुंचाने में रतन टाटा बहुत बड़ा योगदान है। उन्हें राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए साल 2008 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान- पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। साल 2000 में रतन टाटा को पद्म भूषण से भी सम्‍मानित किया गया था‌। उनके निधन पर शोक की लहर है।