नए आईटी कानून ला रही है सरकार, इंटरनेट यूजर्स की निजता समेत इन पहलुओं पर दिया जाएगा ध्यान


सरकार अब एक बिल्कुल नए आईटी कानून पर विचार कर रही है, जिसमें इंटरनेट यूजर्स की निजता को काफी तवज्जो दी गई है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक नए कानून में सारे नियम शामिल करने के बाद ही लागू किए जाएंगे। इसमें शिकायत का निवारण और अनुपालन तंत्र और अधिकारी भी शामिल हैं।

यूजर्स की प्राइवेसी का रखा जाएगा खास ध्यान-

ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें बिटक्वॉइन डार्क नेट जैसे कुछ आधुनिक पहलुओं को भी शामिल किया जा सकता है। साथ ही नए आईटी अधिनियम प्लेटफॉर्म पर पोस्ट हो रहे कंटेंट को लेकर भी कंपनियों की खासी जिम्मेदारी रहेगी। यह आईटी कानून काफी हद तक यूजर्स के लिए मददगार होगा।