भारत सरकार ने 54 और मोबाइल ऐप्स बैन कर दिए है। जिसमें नए प्रतिबंध में चीनी एप्स भी शामिल हैं ।
सुरक्षा को देखते हुए किए बैन-
यह प्रतिबंध सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए हैं। भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को खतरे का हवाला देते हुए यह प्रतिबंध लगाए गए हैं। नए प्रतिबंध में पहले प्रतिबंधित ऐप्स भी शामिल हैं। लेकिन इस बार क्लोन के रूप में एक बार फिर नए एप्स दिखाई दिए हैं। साल 2020 के बाद से अब तक 270 से ज्यादा एप्स को प्रतिबंधित किया जा चुका है। आईटी कानून की धारा 69ए के तहत इन ऐप को प्रतिबंधित किया गया है।
यह एप है शामिल-
जिसमें बैन हुए 54 एप्स की लिस्ट में Tencent, अलीबाबा और गेमिंग फर्म NetEase जैसी बड़ी चाइनीज कंपनियों के एप्स शामिल हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि बैन हुए ये 54 एप्स, 2020 में बैन हुए एप्स के नए रूप थे।