आज 03 सितंबर 2025 है। आज बुधवार को अल्मोड़ा में मां नंदा-सुनंदा के डोले की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।
एतिहासिक व सुप्रसिद्ध मां नंदा देवी मेला

बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। आज बारिश थमी रहीं। आज मां नंदा-सुनंदा के डोले की शोभायात्रा निकाली गई। बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के बाजारों में लोगों ने घर की छतों, बालकनी से मां के दर्शन किए। जगह-जगह महिलाओं ने डोले पर पुष्प वर्षा और अक्षत अर्पित कर मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई दी। शोभा यात्रा में शामिल लोग मां नंदा-सुनंदा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने के लिए पूरा शहर उमड़ा। शोभा यात्रा में शामिल महिलाओं कई मांगलिक गीतों का गायक कर समूचे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
माँ के दर्शन को उमड़ी भीड़
प्रसिद्ध नंदादेवी मंदिर परिसर से मां नंदा-सुनंदा के डोले की शोभा यात्रा निकली। इससे पूर्व मंदिर में मां नंदा-सुनंदा की आरती की गई। जिसके बाद शाम 04:47 बजे शंख ध्वनि के साथ डोले की शोभा यात्रा निकली। मां नंदादेवी मंदिर में शोभा यात्रा को पूरा एक चक्कर घूमाने के बाद विदा किया गया। यहां से शोभा यात्रा बसंल गली, शिखर तिराहा से माल रोड होते हुए मुख्य बाजार में पहुंचेगी। जिसमें लोहे शेर, कचहरी बाजार, थाना बाजार, पलटन बाजार, सिद्धनौला से कैंट होते हुए दुगालखोला में शोभा यात्रा पहुंचेगी। जगह-जगह पर मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। भगवती मंदिर को मां नंदा सुनंदा का मायका भी कहा जाता है। जिसके बाद विधि-विधान से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। देर शाम दुगालखोला में मूर्ति विसर्जित की जाएगी।