अल्मोड़ा में दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल का भव्य स्वागत, लोधिया से मालरोड तक निकली ऐतिहासिक रैली

अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) कुंदन लटवाल का शनिवार को अपने गृह जनपद अल्मोड़ा पहुंचने पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम
दर्जा मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला अल्मोड़ा दौरा था, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।‌ शनिवार को जैसे ही कुंदन लटवाल अल्मोड़ा की सीमा पर स्थित लोधिया पहुंचे, वहां पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लोधिया से लेकर नगर के मुख्य मार्ग मालरोड तक एक विशाल स्वागत रैली निकाली। रैली के दौरान दर्जा मंत्री ने हाथ जोड़कर स्थानीय जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
​कहीं यह बात

​नगर के एक निजी होटल के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुंदन लटवाल भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि आज मुझे जो यह जिम्मेदारी और सम्मान मिला है, वह मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत का परिणाम है। भाजपा सरकार के नेतृत्व में आज देश और उत्तराखंड राज्य लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।

रहे मौजूद

​इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, ललित लटवाल, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री हरीश कनवाल, मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, सुनील बिष्ट, पंकज बिष्ट, ललित कनवाल, अशोक कनवाल, अमित साह, कैलाश गुरुरानी, मदन बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, सौरभ वर्मा, चंदन लटवाल, नीरज सांगा, मनोज तिवारी, अमित बिष्ट, आनंद कनवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।