हल्द्वानी: सीनियर महिला बास्केटबॉल टीम का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन, आज से इस प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में मिनी स्टेडियम में उत्तराखंड सीनियर महिला बास्केटबॉल टीम का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ।

73वीं सीनियर महिला नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

जो अब पूरा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि अब टीम पंजाब के लुधियाना में आज तीन दिसंबर से प्रस्तावित 73वीं सीनियर महिला नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस टीम में दीपिका जोशी, साक्षी तिवारी, अंजली नेगी, अनुभा रावत, दीप्ति, ईशा रावत, गरिमा, खुशी, संजना, ललिता, योगिता, मेघा आर्य, प्रिंसी है