हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में 20वीं कैडेट राष्ट्रीय तलवारबाजी स्पर्धा का आज सोमवार से आयोजन किया जा रहा है। जो आज से गौलापार में शुरू होगी।
प्रतियोगिता का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अलावा आंध्र प्रदेश, असोम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, स्पोर्ट्स सर्विसेज कंट्रोल बोर्ड, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश की टीमें हिस्सा लेंगी।इस प्रतियोगिता में देशभर से अंडर 17 आयुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।