हल्द्वानी: मदरसे से निकाले गए 24 बच्चों को परिजनों के सुपुर्द‌ किया

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के वीरभट्टी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मदरसे में कुछ दिनों पहले प्रशासन ने छापा मारा था।

परिजनों को सौंपे बच्चें

जहां 24 बच्चें बीमार हालत में मिले थे। जिसके बाद मदरसे से निकालकर हल्द्वानी पहुंचे 24 बच्चे मंगलवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। मां-बाप से मिलकर बच्चों ने राहत की सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि बच्चों को सुपुर्द करने से पहले करीब पांच-छह बच्चों को तल्लीताल थाने से पहुंचे जांच अधिकारी उन्हें पॉक्सो कोर्ट लेकर पहुंचे, जहां बच्चों के बयान कराए गए। मदरसे से निकाले गए बच्चों में उत्तराखंड के हल्द्वानी, रामनगर और रानीखेत के बच्चे शामिल थे। वहीं यूपी के रामपुर जिले से भी चार बच्चे मदरसे में रह रहे थे।