हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं के लोक आस्था के प्रतीक न्याय के देवता गोलज्यू पर फिल्म बनने जा रही है।
प्रतिभाओं ने दिए ऑडिशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए शुक्रवार को सरस मार्केट कंपाउंड स्थित रमोलिया हाउस में ऑडिशन लिए गए। फिल्म के निर्माता मनोज चंदोला ने बताया कि दिल्ली के बाद हल्द्वानी में ऑडिशन पूरे होने के साथ ही, कुमाऊं के विभिन्न जिलों में स्थानीय प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा। जिसमे यह ऑडिशन कुमाउनी भाषा में ही लिया गया। ऑडिशन में नैनीताल, रामनगर और हल्द्वानी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 50 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
इन जगहों में होगी शूटिंग
बताया कि यह पीरियड फिल्म गोलज्यू के जन्म और जीवन की कथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगी। इस फिल्म की शूटिंग जल्द कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी। यह फिल्म हिमाद्री प्रोडक्शंस द्वारा बनाई जा रही है।