हल्द्वानी: दिल्ली को जा रहे अल्मोड़ा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने बताई यह बात

हल्द्वानी: अल्मोड़ा से दिल्ली को जा रहें युवक की रास्ते में तबीयत बिगड़ी और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

युवक की बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के डुंगर-भनोली, दन्या निवासी 30 वर्षीय त्रिलोक सिंह पेशे से पेंटर था। जो गुरूवार को किसी काम से दिल्ली जा रहा था। तभी भवाली पहुंचने से पहले ही रोडवेज बस में युवक की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे हल्द्वानी के बेस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि वह कुछ समय से बीमार चल रहा था। उसकी दवाइयां चल रही थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चलेगा।