हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी के गौलापार निवासी प्रगतिशील किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को सम्मानित किया गया है।
किया गया सम्मानित
जानकारी के अनुसार उन्हें कृषि नायक सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान कृषि की सात अलग-अलग विधाओं के साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने में व समर्पण और कृषि क्षेत्र में उनके कार्य के लिए दिया गया है। उन्हें दिल्ली में किसान ऑफ इंडिया की ओर से 27 नवंबर को आयोजित एक समारोह में देश के सात शीर्ष किसानों के साथ कृषि नायक सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के एडीजी डॉ. राजश्री राय बर्मन और सिने कलाकार राकेश कुमार ने प्रदान किया।