हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में अब सभी निजी स्कूलों को नए सत्र से पहले अपनी वेबसाइट बनानी होगी और स्कूलों को अपनी वेबसाइट डेवलप कर उस पर फीस से संबंधित पूरी जानकारी अपलोड करनी होगी।
दिए यह निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने सभी निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निजी स्कूल अपनी वेबसाइट डेवलप कर उस पर फीस से संबंधित पूरी जानकारी अपलोड करेंगे, ताकि अभिभावकों में मनमानी फीस लिए जाने को लेकर कोई शिकायत नहीं रहे। सीईओ ने सभी निजी स्कूलों की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी की अपार आईडी बनाए जाने, यू-डायस पोर्टल में पंजीकरण करने के निर्देश दिए। वहीं पहली कक्षा में प्रवेश को लेकर भी न्यूनतम 6 साल की उम्र निर्धारित की गई है। इससे कम उम्र के विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।