हल्द्वानी: सड़क हादसे में अल्मोड़ा निवासी सेना के जवान की मौत,दूसरा गम्भीर

हल्द्वानी से दु:खद खबर सामने आई है।काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी बाग में एचएमटी के पास आर्मी के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है । हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एचएमटी फैक्ट्री के पास बड़ा हादसा, एक की मौत, एक जख्मी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा सेराघाट निवासी 27 वर्षीय ( सेना जवान) भगवान सिंह रावत रानीबाग से बाइक में सवार होकर हल्द्वानी को लौट रहे थे तभी अचानक रास्ते मे एचएमटी फैक्ट्री के पास बाइक के पेड़ से टकराने के बाद हादसे में भगवान सिंह रावत छिटक कर दूर जा गिरे और उनके साथ बाइक में सवार गौरव बोरा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने भगवान सिंह रावत को मृत घोषित कर दिया वहीं गौरव बोरा का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।