हल्द्वानी: सावधान: पिज्जा ऑर्डर करना पड़ा भारी, खाते से उड़े डेढ़ लाख से ज्यादा रूपए

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। साइबर ठगों के अलग अलग पैंतरे मासूम जनता को अपना शिकार बना रहीं हैं। एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी से सामने आया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार देवलचौड़ बंदोबस्ती महाकालिका विहार काॅलोनी निवासी भगवान सिंह ट्रांसपोर्ट नगर में एक फार्मा कंपनी में काम करते‌ है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को उसके सहकर्मी दिनेश चौहान ने जोमैटो से पिज्जा ऑर्डर किया। इसके कुछ देर बाद दिनेश ने ऑर्डर कैंसिल कर दिया। धनराशि रिफंड पाने के लिए दिनेश ने गूगल पर जोमैटो का कस्टमर केयर नंबर खोजा तो वहां एक मोबाइल नंबर मिला। इस पर कॉल की तो कॉलर ने स्वयं को जोमैटो का अधिकारी बताया और रिफंड प्राप्त करने हेतु वीडियो कॉल कर स्क्रीन शेयर करने और गूगल पे पर बैलेंस चेक करने को कहा। किसी अन्य की यूपीआई आईडी मांगी। साइबर ठग की बातों में आकर दिनेश ने उसका मोबाइल नंबर व यूपीआई आईडी सेंड कर दी और मोबाइल की स्क्रीन भी शेयर कर दी। इसके कुछ देर बाद ही भगवान सिंह के खाते से सात बार में 1.93 लाख रुपये यूपीआई से कट गये। जिसके बाद ठगी का एहसास हुआ।

मुकदमा दर्ज

इस मामले में एक महीने पूर्व हुई घटना में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।