हल्द्वानी: सावधान: साइबर ठगों का बढ़ता जाल, ‘जीवन प्रमाण पत्र’ आनलाइन अपडेट कराने के नाम पर बुजुर्ग से ठगे तीन लाख रुपए

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहे हैं। यह ठग अलग-अलग पैंतरे अपनाकर लोगों को ठग रहें हैं। एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी से सामने आया है।

ठगों का जाल

यहां ‘जीवन प्रमाण पत्र’ आनलाइन अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठग ने बुजुर्ग के खाते से तीन लाख रुपए उड़ा लिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के अनुसार वार्ड-57 फ्रेंड्स कालोनी तल्ली हल्द्वानी निवासी पीड़ित बुजुर्ग को 29 नवंबर को एक काल आया। काल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक से जुड़ा कर्मचारी बताते हुए कहा कि जीवन प्रमाण पत्र आनलाइन अपडेट किया जा रहा है और इसके लिए भेजे गए एप को डाउनलोड कर कुछ जानकारियां देनी होंगी। पीड़ित ठगों के झांसे में आ गए। कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 305000 रुपये निकाल लिए गए।

जांच कर रही पुलिस

वहीं ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पीड़ित की जीरो एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस जांच कर रही है।
हल्द्वानी में एक सप्ताह बाद फिर दूसरी बार ‘जीवन प्रमाण पत्र’ आनलाइन अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठग ने बुजुर्ग के खाते से तीन लाख रुपए पार कर दिए। ठीक एक हफ्ते पहले भी हल्द्वानी में इसी तरह जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगी की घटना सामने आई थी।