हल्द्वानी: सावधान: एप डाउनलोड कराके युवक से लाखों की ठगी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पीलीकोठी बड़ी मुखानी निवासी विनोद सिंह धामी पंतनगर स्थित टाटा मोटर्स में ऑपरेटर हैं। विनोद ने बताया कि बीती 22 दिसंबर को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आईसीआई बैंक मुंबई का कर्मी बताया और कहा कि उसने क्रेडिट कार्ड का चार्ज हटाने के लिए फोन किया है। जालसाज ने विनोद से मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराया जिसके बाद विनोद के क्रेडिट कार्ड 1.12 लाख रुपये और सैलरी एकाउंट से 1.50 लाख रुपये कट गए। मैसेज मिलने पर उसने अपना क्रेडिट कार्ड और सैलरी एकाउंट लॉक कराया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं।