हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी की भरतनाट्यम नृत्यांगना स्वस्तिका जोशी को सम्मानित किया गया है।
किया गया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार में आयोजित श्री शिव गंगा उत्सव में स्वस्तिका को राष्ट्रीय आदियोगी नटराज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। स्वस्तिका सेंट थेरेसा स्कूल, हल्द्वानी की सातवीं की छात्रा है। 11 वर्ष की उम्र में स्वस्तिका ने देश के कई प्रतिष्ठित मंचों दिल्ली, उज्जैन, आगरा, लखनऊ, बनारस आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वही भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने हाल ही में उन्हें स्कॉलरशिप से सम्मानित किया है।